📖 RRB NTPC Syllabus
RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories) परीक्षा भारत में रेलवे भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे पहले आपको परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझना होगा।
यह पोस्ट आपको RRB NTPC की सभी प्रमुख विषयों का विस्तृत बाइलिंगुअल सिलेबस प्रदान करेगा, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सकेगी।
RRB NTPC परीक्षा में मुख्यतः चार विषय आते हैं:
- General Awareness | सामान्य जागरूकता
- General Science | सामान्य विज्ञान
- Mathematics | गणित
- General Intelligence & Reasoning | सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति
आइए विस्तार से इन विषयों के सिलेबस पर नजर डालें ताकि आप अपनी तैयारी को सही दिशा में ले जा सकें।
🧠 General Awareness | सामान्य जागरूकता
- Current Affairs (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं)
- Indian History (भारतीय इतिहास)
- Freedom Struggle (स्वतंत्रता संग्राम)
- Indian Polity & Constitution (भारतीय संविधान और शासन प्रणाली)
- Geography – Physical, Social, Economic (भूगोल – भौतिक, सामाजिक, आर्थिक)
- Indian Economy (भारतीय अर्थव्यवस्था)
- General Science – Physics, Chemistry, Biology (सामान्य विज्ञान – भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान)
- Environmental Issues (पर्यावरणीय मुद्दे)
- Important National & International Organizations (महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन)
- Sports & Culture (खेल और संस्कृति)
- Books & Authors (पुस्तकें और लेखक)
- Government Schemes (सरकारी योजनाएं)
- Miscellaneous GK (विविध सामान्य ज्ञान)
🔬 General Science | सामान्य विज्ञान
इस अनुभाग में भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान से संबंधित मूलभूत प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे सभी प्रमुख विषय दिए गए हैं:
- Physics (भौतिकी):
- Motion and Laws of Motion (गति और गति के नियम)
- Work, Energy & Power (कार्य, ऊर्जा और शक्ति)
- Gravitation (गुरुत्वाकर्षण)
- Sound (ध्वनि)
- Light – Reflection and Refraction (प्रकाश – परावर्तन और अपवर्तन)
- Electricity & Magnetism (विद्युत एवं चुम्बकत्व)
- Units and Measurements (इकाइयाँ और मापन)
- Chemistry (रसायन):
- Matter and its States (पदार्थ और उसकी अवस्थाएँ)
- Elements, Compounds and Mixtures (तत्व, यौगिक और मिश्रण)
- Acids, Bases and Salts (अम्ल, क्षार और लवण)
- Metals and Non-metals (धातु और अधातु)
- Chemical Reactions (रासायनिक अभिक्रियाएँ)
- Periodic Table (आवर्त सारणी)
- Biology (जीवविज्ञान):
- Human Body and Health (मानव शरीर और स्वास्थ्य)
- Nutrition and Diseases (पोषण और रोग)
- Plant and Animal Kingdom (वनस्पति एवं प्राणी जगत)
- Cell – Structure and Functions (कोशिका – संरचना और कार्य)
- Reproduction in Plants and Animals (जनन – पौधों और प्राणियों में)
- Environment and Ecosystem (पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र)
➕ Mathematics | गणित
गणित अनुभाग में बुनियादी और माध्यमिक स्तर के गणनात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे सभी प्रमुख टॉपिक दिए गए हैं:
- Number System (संख्या प्रणाली)
- Decimals and Fractions (दशमलव और भिन्न)
- LCM & HCF (लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक)
- Ratio and Proportion (अनुपात और समानुपात)
- Percentage (प्रतिशत)
- Profit and Loss (लाभ और हानि)
- Simple and Compound Interest (साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज)
- Time and Work (समय और कार्य)
- Time, Speed and Distance (समय, गति और दूरी)
- Averages (औसत)
- Mensuration – 2D and 3D (क्षेत्रमिति – 2D और 3D)
- Algebra (बीजगणित)
- Geometry and Trigonometry (ज्यामिति और त्रिकोणमिति)
- Data Interpretation (आँकड़ों की व्याख्या)
- Calendar and Clock (कैलेंडर और घड़ी)
🧩 General Intelligence & Reasoning | सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति
इस अनुभाग में उम्मीदवारों की विश्लेषणात्मक क्षमता, तार्किक सोच और निर्णय लेने की क्षमता की जांच की जाती है। नीचे सभी महत्वपूर्ण टॉपिक दिए गए हैं:
- Analogies (समानता)
- Alphabet Series (वर्णमाला श्रृंखला)
- Number Series (संख्या श्रृंखला)
- Coding-Decoding (कोडिंग-डिकोडिंग)
- Blood Relations (रक्त संबंध)
- Direction Sense Test (दिशा ज्ञान परीक्षण)
- Order and Ranking (क्रम और रैंकिंग)
- Puzzles (पहेलियाँ)
- Seating Arrangement (बैठक व्यवस्था)
- Syllogism (न्याय नियम)
- Venn Diagrams (वेन आरेख)
- Statement & Conclusion (कथन और निष्कर्ष)
- Statement & Assumptions (कथन और पूर्वधारणाएं)
- Mathematical Operations (गणितीय संक्रियाएं)
- Decision Making (निर्णय लेना)
- Mirror and Water Images (दर्पण और जल प्रतिबिंब)
- Embedded Figures (छिपे हुए चित्र)
- Non-Verbal Reasoning (गैर-मौखिक तर्क)
📚 Tips & Guidance by Sudeva Sir
प्रिय विद्यार्थियों,
अगर आप RRB NTPC की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको हर विषय को रणनीति के साथ पढ़ना होगा। आइए जानें कि कैसे पढ़ें, किस पर ज़्यादा ध्यान दें और किससे कितने प्रश्न आते हैं:
1️⃣ General Awareness | सामान्य जागरूकता
- Exam Weightage: CBT-1 में 40 प्रश्न और CBT-2 में 50 प्रश्न
- Importance: सबसे ज़्यादा प्रश्न इसी सेक्शन से आते हैं। यहां स्कोर करने का मौका सबसे अच्छा होता है।
- Focus Strategy:
- रोज़ाना करेंट अफेयर्स पढ़ें (अखबार, मासिक पत्रिकाएं, Railway Capsule Capsule Series)
- Static GK और सामान्य विज्ञान (GS) पर ज़ोर दें
- पिछले 6 महीने के करेंट अफेयर्स अनिवार्य हैं
2️⃣ Mathematics | गणित
- Exam Weightage: CBT-1 में 30 प्रश्न और CBT-2 में 35 प्रश्न
- Importance: नियमित अभ्यास से हाई स्कोर कर सकते हैं
- Focus Strategy:
- Basics को मजबूत करें – प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-दूरी, औसत
- हर टॉपिक के 50+ प्रश्न हल करें
- टाइम मैनेजमेंट सीखें – कैलकुलेशन को तेज़ बनाएं
3️⃣ Reasoning | तार्किक क्षमता
- Exam Weightage: CBT-1 में 30 प्रश्न और CBT-2 में 35 प्रश्न
- Importance: स्कोरिंग और टाइम-सेविंग सेक्शन
- Focus Strategy:
- Series, Coding-Decoding, Puzzle, Seating Arrangement रोज़ अभ्यास करें
- Non-verbal reasoning को नज़रअंदाज़ न करें
- Speed और Accuracy दोनों का संतुलन ज़रूरी
📌 Additional Tips | अतिरिक्त सुझाव
- 🕒 टाइम टेबल बनाएं – हर विषय को रोज़ 1-2 घंटे दें
- 🧠 Mock Tests और PYQs – हफ्ते में कम से कम 2 Full Length Mock दें
- 📖 Revision – पढ़ा हुआ बार-बार दोहराएं
- 🚫 Negativity से दूर रहें – खुद पर विश्वास रखें
शिक्षक की सलाह: “सफलता उन्हें मिलती है जो लगातार और स्मार्ट तरीके से मेहनत करते हैं। RRB NTPC में चयन पक्का है अगर आप रोज़ 5–8 घंटे सही दिशा में पढ़ाई करें।”
🧠 Attempt Free RRB NTPC Mock Test
👨🏻💻 RRB NTPC Full Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC General Science Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC General Awareness Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC Current Affairs Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC Physics Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻RRB NTPC Chemistry Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC Computers Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC History Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC Geography Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC Polity Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC Economics Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC Static GK Mock Test | View All Tests |
👨🏻💻 RRB NTPC Environment Mock Test | View All Tests |
💡 Railway Capsule पर आपको विषयवार MCQs, Capsule PDFs और Full Test Series भी उपलब्ध है आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर दे सकते है।